बरेली: 61 महाविद्यालय शिक्षकों की नहीं भेज रहे उपस्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने शिक्षकों की रोजाना उपस्थिति और उपस्थिति पंजिका को शासन को भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन प्रदेश के 61 महाविद्यालय उपस्थिति पंजिका नहीं भेज रहे हैं। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सात महाविद्यालय भी हैं। इसमें बरेली मंडल के ही …

बरेली, अमृत विचार। सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने शिक्षकों की रोजाना उपस्थिति और उपस्थिति पंजिका को शासन को भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन प्रदेश के 61 महाविद्यालय उपस्थिति पंजिका नहीं भेज रहे हैं। इसमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सात महाविद्यालय भी हैं। इसमें बरेली मंडल के ही चार महाविद्यालय हैं।

संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. राजीव पांडेय ने सभी राजकीय महाविद्यालयों को निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे उपस्थिति पंजिका भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजिका न भेजने वाले महाविद्यालयों से दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न भेजने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

राजकीय महाविद्यालयों को रोजाना प्राचार्य या प्राचार्या या कार्यवाहक प्राचार्य के माध्यम से शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समय से उपस्थिति की पुष्टि के लिए उपस्थिति पंजिका की फोटो व पीडीएफ फाइल निदेशालय को भेजनी होती है। प्रदेश के 61 महाविद्यालय पंजिका निर्धारित लिंक पर अपलोड नहीं कर रहे हैं।

इनमें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बरेली का एक, बदायूं का एक, शाहजहांपुर के दो, रामपुर के दो और बिजनौर का एक महाविद्यालय है।

संबंधित समाचार