बरेली: यूपी 112 पर फोन कर बोला युवक- आत्महत्या कर रहा हूं और शराब के नशे में काट ली हाथ की नस
बरेली, अमृत विचार। युवक ने रात में शराब के नशे में हाथ की नस काटकर यूपी 112 पर फोन करके सूचना दी की वह आत्महत्या कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। जहां पर उसे समझाया गया और फिर इलाज कराकर उसे उसके घर भेज दिया गया। बारादरी के संजय नगर …
बरेली, अमृत विचार। युवक ने रात में शराब के नशे में हाथ की नस काटकर यूपी 112 पर फोन करके सूचना दी की वह आत्महत्या कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। जहां पर उसे समझाया गया और फिर इलाज कराकर उसे उसके घर भेज दिया गया। बारादरी के संजय नगर निवासी युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।
उसके माता पिता की भी मौत हो गई है। उसने बुधवार को पहले शराब पी और फिर यूपी 112 पर फोन करके बताया की वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके लिए उसने अपने हाथ की नस भी काट ली है।
सूचना मिलते ही यूपी 112 मौके पर पहुंची तो देखा की युवक ने अपने हाथ की नस काट ली थी। इसके बाद पुलिस उसे लहूलुहान हालत में बारादरी थाने ले गई और वहां पर उसको समझाया गया और फिर दवा दिलाकर पुलिस उसे उसके घर छोड़कर आई।
