रायबरेलीः गंगा स्नान के दौरान डूबा बालक, खोजने में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान अपने भाईयों के साथ आया बालक गंगा में डूब गया। इस घटना से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा बालक की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया। अभी तक बालक का पता नहीं लग सका है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे …

रायबरेली। डलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान अपने भाईयों के साथ आया बालक गंगा में डूब गया। इस घटना से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा बालक की खोज के लिए गोताखोरों को लगाया। अभी तक बालक का पता नहीं लग सका है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे धुनू मजरे उतरा गौरी निवासी राम केवल का 8 वर्षीय पुत्र अंकुश शुक्रवार को अपने बड़े भाई अंकित और मामा के लड़के सचिन के साथ गंगा स्नान करने आया था। चक मलिक भीटी घाट पर स्नान करने के दौरान अंकुश गहरे पानी में चला गया। उसके भाइयों ने मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते अंकुश गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: डीएवी ग्राउंड पहुंचे सीएम योगी तो प्रियंका ने याहियागंज गुरुद्वारे में टेका मत्था

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और गोताखोरों की टीम को अंकुश की खोज में लगाया गया। शाम तक अंकुश का अता-पता नहीं लग सका था। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया बालक की खोजबीन की जा रही है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही अंकुश के परिजन घाट पर पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ, गेंगासो और गोकर्ण घाट पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। लाखों लोगों ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगाई। साथ दान दक्षिणा लेकर कल्याण की कामना की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

संबंधित समाचार