हल्द्वानी: कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने किया गंगा स्नान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को लोगों ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर स्नान किया। लोगों ने गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की। बता दें कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को लोगों ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर स्नान किया। लोगों ने गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की।

बता दें कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना गया है। साथ ही इस दिन विशेष देव दिवाली मनाई जाती है। शुक्रवार को गंगा स्नान व पूजा अर्चना के बाद लोगों ने क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र का दान किया।

गंगा स्नान पर उमड़ी भीड़ से बसें प्रभावित
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के चलते शुक्रवार को गढ़ में भीड़ के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली बसें करीब 12 घंटे लेट हो गईं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचने वाली बसें सुबह देर से डिपो में पहुंची।

जिसके बाद यहां से अन्य बसों का संचालन रूट में परिवर्तन करके किया गया। इस दौरान यात्रियों को 60 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा। हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की 20 बसें व 10 वॉल्वों बसें प्रभावित हुई हैं। जाम की वजह से सुबह की कुछ बसें रद्द भी की गईं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संबंधित समाचार