सीतापुर: पुत्र ने पिता को गोली मारकर किया घायल, जानें पुलिस ने क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। घर के बंटवारे के विवाद में एक पुत्र ने पिता को गोली मारकर घायल कर दी। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। हमले में जख्मी ग्रामीण को सीएचसी रेउसा से सिधौली रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली नहीं मारी गई है। पुत्र ने पिता के साथ …

सीतापुर। घर के बंटवारे के विवाद में एक पुत्र ने पिता को गोली मारकर घायल कर दी। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। हमले में जख्मी ग्रामीण को सीएचसी रेउसा से सिधौली रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली नहीं मारी गई है। पुत्र ने पिता के साथ मारपीट की है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेउसा थाना क्षेत्र के किशोरगंज व जटपुरवा गांव की सीमा पर निवास कर रहे राजेश कुमार व उसके पुत्र मोहित कुमार के बीच सम्पत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बेटे ने पिता पर फायर कर दिया जिससे पिता घायल हो गया। राजेश मिश्रा जख्मी हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण दौड़कर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडे मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।

जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष महेश चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी पुत्र मोहित को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। चिकित्सकों द्वारा बताया गया है कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। गोला दागने जैसी घटना सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि पुत्र को फंसाने के लिए पिता द्वारा नाटकीय खेल खेला गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कृषि कानूनों की वापसी पर किसानों में खुशी, बोले- अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात