नई शिक्षा नीति से युवाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास: कलराज मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से नौजवानों मे आत्मविश्वास बढ़ेगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर के 75वें स्थापना दिवस तथा पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने शिक्षा नीति में नये बदलाव को कारगर माना और कहा कि व्यवसायिक …

कुशीनगर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से नौजवानों मे आत्मविश्वास बढ़ेगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर के 75वें स्थापना दिवस तथा पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होने शिक्षा नीति में नये बदलाव को कारगर माना और कहा कि व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे और इससे शिक्षा में नये आयाम प्राप्त होंगे।

इस तरह सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही स्कूल स्तर पर कौशल विकास से युवा कुशलता के साथ कार्य करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थी अपनी योग्यता, क्षमता और अभिरुचि के अनुसार अपने सही करियर का चुनाव कर सकेंगे। वह राजस्थान के अनेक विश्वविद्यालयों मे नई शिक्षा नीति को अपने स्तर से लागू करवा रहे हैं।

राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों में तालमेल जरूरी : अमित शाह

महानिदेशक/महानिरीक्षकों का 56वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को लखनऊ में आरंभ हुआ। शुभारंभ करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बेहतर तालमेल से ही आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटा जा सकता है। अगले दो दिन इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पहुंच रहे हैं। गोमतीनगर के सिग्नेचर बिल्डिंग में पहली बार हाइब्रिड मोड में हो रहे सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों में तालमेल जरूरी : अमित शाह

संबंधित समाचार