हल्द्वानी: चोरी के 11 मोबाइल बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को घासमंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। शुक्रवार को प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा के चलते बाजार में भीड़ थी। मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह अपनी टीम के घासमंडी क्षेत्र क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को घासमंडी क्षेत्र में मोबाइल चोरी करते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किए गए 11 मोबाइल बरामद हुए हैं।

शुक्रवार को प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा के चलते बाजार में भीड़ थी। मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह अपनी टीम के घासमंडी क्षेत्र क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते पकड़ लिया। दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बेरीपड़ाव निवासी देवेंद्र बिष्ट, धान मिल रामपुर रोड निवासी मनीष कश्यप बताया। चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों पिछले काफी वक्त से रुद्रपुर व हल्द्वानी में मोबाइल चोरी करते थे। इसके लिए ये लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे। इन दोनों की निशानदेही पर चोरी किये गये 11 मोबाइल बरामद किये हैं। इनमें से एक मोबाइल 17 नवंबर को तल्ली हल्द्वानी निवासी विकास साहू का है। साहू ने उसी दिन इसका मुकदमा दर्ज कराया था। टीम में चौकी इंचार्ज के अलावा एसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र वर्मा, उमेश पंत शामिल रहे।

चोरी का प्रयास करते एक को पकड़ा 
जगदंबा नगर में जगदंबा मंदिर के सामने गुरुवार की रात एक युवक एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी घरवालों की नजर उस पर पड़ गई। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

संबंधित समाचार