हल्द्वानी: गड्ढों से परेशान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भिजवाए फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की हालत की जानकारी फोटो के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। शुक्रवार को व्यापारियों ने भाजपा के उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति मीडिया संपर्क व सलाहकार शंकर कोरंगा को सड़कों की स्थिति दिखाई। इस पर कोरंगा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या हल किए जाने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की हालत की जानकारी फोटो के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। शुक्रवार को व्यापारियों ने भाजपा के उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति मीडिया संपर्क व सलाहकार शंकर कोरंगा को सड़कों की स्थिति दिखाई। इस पर कोरंगा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या हल किए जाने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बावजूद शहर में गड्ढे पाटे नहीं जा सके हैं। इस समस्या से ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी भी तंग आ चुके हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन और फिर शासन तक शिकायत की। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति से शंकर कोरंगा को स्थिति जायजा लेने को भेजा गया।

व्यापारियों के साथ कोरंगा ने ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान खराब सड़कों के फोटो खींचे गए। कोरंगा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर संपर्क कर गड्ढों को जल्द भरने को कहा गया है। अधिकारियों की लापरवाही की पोल खोलती इन तश्वीरों को मुख्यमंत्री तक भेजा जा रहा है। इस दौरान पार्षद तन्मय रावत, मुकेश नेगी, मुकेश राणा, पुष्कर सिंह राणा, नरेश जोशी, लवी, प्रकाश पाल, विशाल नेगी, मोहित बिष्ट, मनोज कुमार, नीरज महरा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार