भीमताल: जल जीवन मिशन के तहत 9.88 करोड़ रुपए स्वीकृत
भीमताल, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत भीमताल विधानसभा के लिए पेयजल योजनाओं के लिए 928.88 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के साथ जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों की ग्रामसभाओं में पानी की बेहद समस्या …
भीमताल, अमृत विचार। जल जीवन मिशन योजना के तहत भीमताल विधानसभा के लिए पेयजल योजनाओं के लिए 928.88 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। धनराशि स्वीकृत होने के साथ जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों की ग्रामसभाओं में पानी की बेहद समस्या है।
ग्रामीणों की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए सरकार से धनराशि की मांग की गई थी। इसके तहत सरकार ने पश्या पेयजल योजना के लिए 119.39 लाख, रिखाकोट पेयजल योजना 90.32 लाख, कौडार पेयजल योजना 116.67 लाख, टाडा पेयजल योजना 66.06 लाख, देवली पेयजल योजना 26.62 लाख, गौनियारों पेयजल योजना 201.41 लाख, डलौज पेयजल योजना 49.79 लाख, अमजड पेयजल योजना 145.94 लाख, धैना पेयजल योजना 112.73 लाख की स्वीकृति दे दी है।
कैड़ा ने कहा कि जलनिगम से सभी योजनाओं के टेंडर करा दिए हैं और जल्द ही सभी पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पेयजल योजनाओं से ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही जिन गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रथम चरण का कार्य हो चुका है, वहां द्वितीय चरण की पेयजल योजना को बनाया जाएगा। कैड़ा ने पेयजल योजनाओं के स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री का आभार जताया है।
