हल्द्वानी: 61 खिलाड़ियों का हुआ प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयन
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में 15 एवं 16 नवंबर को हुए जिला स्तरीय आवासीय छात्रावास के 61 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला स्तरीय ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित हुए हैं उनके नामों की घोषणा शुक्रवार को जिला खेल अधिकारी ने की। चयनित सभी छात्र 22 व …
हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में 15 एवं 16 नवंबर को हुए जिला स्तरीय आवासीय छात्रावास के 61 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला स्तरीय ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित हुए हैं उनके नामों की घोषणा शुक्रवार को जिला खेल अधिकारी ने की। चयनित सभी छात्र 22 व 23 नवंबर को ऊधमसिंह नगर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स में भाग लेंगे। यहां से जिन खिलाड़ियों का चयन होगा वह विभिन्न छात्रावासों के लिए भेजे जाएंगे।
ये हैं चयनित खिलाड़ियों की सूची
बाक्सिंग (बालिका) में हिमानी बंगारी, अपूर्वा बिष्ट, प्रिया भंडारी, भूमिका ब्रजवासी, कुसुम, अंशिका, चित्रा भट्ट, दीपिका बिष्ट, आरती रवाल, खुशी वचवाही।
बॉक्सिंग (बालक) में दीपक धामी, नीतिन जोशी, हर्षवर्धन सिंह रजवार, रीतिक कुमार, दीव्यांशु सिंह बिष्ट, अखिल कुमार, दीपक सिंह जलाल, जय कन्याल, अभिषेक बिष्ट।
वालीबॉल (बालक) में हिमाशु आर्या, खिमेश मेवाड़ी।
एथलेटिक्स (बालक) में आकाशदीप साह, नीरज शर्मा, अमन कैड़ा, शिवांस रावत, गजनफर।
एथलेटिक्स (बालिका) में कमला, दीक्षा, ज्योति फर्ब्याल, प्रीति कार्की, संजना बढ़कोरा।
फुटबाल (बालक) में धीरज चौहान, मौ. बिलाल, तनिष्क आर्या, दिव्याश किरौला, दीपक जोशी, प्रिंस सिंह, अमन नेगी, सक्रांत सिंह, मो. रूशान, अभय भंडारी, सार्थक तिवारी, मो. शावेज।
फुटबाल (बालिका) में आकांक्षा तड़ियाल, कशिश नेगी, भावना शाही, लियाक्षी, प्रीति आर्य, भावना रौतेला, अनिष्का घुघतियाल, समीक्षा नेगी, हर्षिता साह, साक्षी बोहरा।
क्रिकेट (बालक) में दीपक भट्ट, गौरव सत्यवली, आकाश गुप्ता, मौ. उजैर विकल्प बिष्ट।
बैटमिंटन (बालक) हार्दिक पनेरू, देव नरगली, पृथ्वीराज सिंह बिष्ट।
