हल्द्वानी: नियमितिकरण की मांग को लेकर देहरादून कूच की तैयारी में कनिष्ठ अभियंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे लोनिवि में कार्यरत संविदा कनिष्ठ अभियंता पांचवे दिन भी हरिप्रसाद टम्टा पार्क में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने सरकारी अमले की निंद्रा तोड़ने के लिए नारेबाजी भी की। बेरीनाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता पूजा जोशी ने बताया कि लंबे समय से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे लोनिवि में कार्यरत संविदा कनिष्ठ अभियंता पांचवे दिन भी हरिप्रसाद टम्टा पार्क में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने सरकारी अमले की निंद्रा तोड़ने के लिए नारेबाजी भी की।

बेरीनाग में तैनात कनिष्ठ अभियंता पूजा जोशी ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी विभाग में सेवा दे रहे हैं। लेकिन उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है। अगर सुनवाई नहीं हुई तो सभी कनिष्ठ अभियंता 21 नवंबर को देहरादून कूच करेंगे। 22 नवंबर से कनिष्ठ अभियंताओं का धरना स्थल देहरादून होगा।

बता दें कि इससे पहले हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय प्रमुख सुशील उनियाल, नगर निगम पार्षद रवि बाल्मीकि, आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू भी धरना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने हड़तालियों की मांग को जायज बताते हुए अपने-अपने स्तर से मामले को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार