हल्द्वानी: सोमवार से शुरू होंगे बीकॉम द्वितीय बैच के प्रवेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा विभाग गौलापार डिग्री कॉलेज को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि यहां व्यस्थाएं सुदृढ़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शासन द्वारा शनिवार को पांच प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई। नये कॉलेज में प्रवेश लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी लगातार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा विभाग गौलापार डिग्री कॉलेज को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि यहां व्यस्थाएं सुदृढ़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शासन द्वारा शनिवार को पांच प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई। नये कॉलेज में प्रवेश लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को यहां बीकॉम द्वितीय बैच के लिए प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाने के लिए शासन ने इतिहास, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, वाणिज्य एवं अंग्रेजी के प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी है।
जल्द ही सभी विषयों में शिक्षक नियुक्त हो जाएंगे। इसके साथ ही बजट भी जल्द मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर उन्होंने बताया कि सोमवार से बीकॉम के दूसरे बैच की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र, चरित्र एवं जाति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य जरूरी कागजात लेकर आए। प्रथम वर्ष के लिए अभी तक 350 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके अलावा बीए और बीएससी में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश लिए जा सकते हैं।
