रायबरेलीः कृषि कानून वापस होने पर कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रायबरेली। तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर किसान विजय दिवस मनाते हुए कस्बे में तिरंगा यात्रा एवं लखीमपुर कांड के मृतक शहीद किसानों की याद में कैंडिल मार्च निकाल श्रृद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि एक वर्ष से कृषि कानूनों को वापस लेने को धरना दे रहे …
रायबरेली। तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देश पर किसान विजय दिवस मनाते हुए कस्बे में तिरंगा यात्रा एवं लखीमपुर कांड के मृतक शहीद किसानों की याद में कैंडिल मार्च निकाल श्रृद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि एक वर्ष से कृषि कानूनों को वापस लेने को धरना दे रहे किसानों के सामने आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी जिससें उत्साहित एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देश पर कांग्रेसियों ने किसान विजय दिवस मनाते हुए तिरंगा यात्रा एवं कैंडिल मार्च निकाल मृतक शहीद किसान क़ी आत्मा की शांति को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
यह यात्रा बछरावां रोड से होते हुए कस्बे के रंधावा मार्ग, चंदापुर चौराहा एवं विभिन्न वार्डो से होते हुए पुलिस चौकी तिराहे पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जय किसान जय जवान, भारत माता की जय का नारा लगा दो मिनट का मौन हो श्रृद्धांजलि अर्पित क़ी। प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा कि विपक्ष एवं किसानों क़ी एकजुटता से सरकार झुक गयी।
किन्तु अभी भी लखीमपुर की घटना के आरोपियों एवं गृह राज्य मंत्री अजय टेनी क़ो दोगलापन दिखाते हुए भाजपा सरकार बचा रही। ब्लाक उपाध्यक्ष भगवान दीन फौजी ने कहा क़ी धरने क़े दौरान किसानों को आतंकवादी, गुंडे, आन्दोलनजीबी आदि कह भाजपाइयों ने अपमानित किया जिसे किसान भूलने वाला नहीं है। इस दौरान विचित्र चौधरी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, सुनील कुमार, बृजेश कुमार, मो इरशाद आलम, अर्जुन पासी, बाला प्रसाद मौर्य, राधेश्याम, आशुतोष सिंह सहित दर्जनो कांग्रेसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: देव दीपावली महोत्सव पर लाखों दीयों से जगमगाया श्री शक्ति धाम
