अयोध्या: घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत रजऊपुर गांव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। …

अयोध्या। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत रजऊपुर गांव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान विमला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय रामचंदर के रूप में हुई है। विमला प्रतिदिन बारुन चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाती थी और रजऊपुर स्थित अपने मकान में रात को अकेले सोती थी।

सुबह बड़े पुत्र अजय जायसवाल ने जब काफी देर तक घर का दरवाजा खुला न देखा तो उसने मां को आवाज लगाई लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर भाई के लड़के को छत के सहारे घर में भेजा तो उसे विमला देवी का शव मिला। मृतक महिला के सिर में पांच गंभीर चोटें आई हैं और उसका खून फर्श पर बिखरा मिला। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बारुन बाजार अमित कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसएसपी शैलेश पांडे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: रामसनेहीघाट बस स्टेशन का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राहुल कुमार ने बताया कि एसओजी की टीम व फॉरेंसिक टीम में जांच कर रही हैं। मृतक बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत ही हत्या के संबंध में खुलासा होगा। उन्होंने प्रकरण को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: मौलाना ने तुगलकी फरमान जारी कर युवती का किया सामाजिक बहिष्कार

संबंधित समाचार