हल्द्वानी: यहां दुकान में अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग, एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान में अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग मुखबिर की सूचना पर पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ ली। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गैस रिफलिंग की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल व एसआई त्रिभुवन जोशी के नेतृत्व में कमलुवागांला रोड पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान में अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग मुखबिर की सूचना पर पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ ली। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गैस रिफलिंग की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल व एसआई त्रिभुवन जोशी के नेतृत्व में कमलुवागांला रोड पर एक ऑटो मैकेनिक की दुकान में छापा मारा गया।
जहां टीम को अवैध रूप से गैस रिफलिंग होती पायी गई। मौके से चार घरेलू गैस सिलेंडरों के अलावा रिफलिंग के उपकरण बरामद हुए। लालडांठ रोड निवासी दुकान संचालक राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
