हल्द्वानी: घर लौट रहे व्यक्ति को पड़ोसी ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा निवासी एक महिला ने दो लोगों पर पति के साथ बेवजह गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बड़ीखत्ता दमुवाढूंगा निवासी रेनू देवी ने कहा है कि उसके पति महेंद्र राम बीते 14 नवंबर की रात घर आ रहे थे कि तभी पड़ोस में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दमुवाढूंगा निवासी एक महिला ने दो लोगों पर पति के साथ बेवजह गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बड़ीखत्ता दमुवाढूंगा निवासी रेनू देवी ने कहा है कि उसके पति महेंद्र राम बीते 14 नवंबर की रात घर आ रहे थे कि तभी पड़ोस में रहने वाले पंकज आगरी व शरद कुमार ने महेंद्र को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये।

उसके पति ने किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। इस मारपीट में उसके प‌ति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार