हल्द्वानी: हिमालयन को पटखनी दे जीएनजी ने जीता फाइनल मैच
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला लीग का फाइनल मैच जीएनजी एकेडमी हल्द्वानी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। जीएनजी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 32 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। शनिवार जीएनजी एकेडमी कप्तान मनमोहन भंडारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला लीग का फाइनल मैच जीएनजी एकेडमी हल्द्वानी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। जीएनजी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को 32 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
शनिवार जीएनजी एकेडमी कप्तान मनमोहन भंडारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये। इसमें कप्तान मनमोहन भंडारी ने एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 10 चौके की मदद से 61 रन, कुशाग्र पांडे ने पांच चौके की मदद से 26 रन, हर्षल गहतोड़ी ने दो चौके की मदद से 10 रन बनाए। हिमालयन के लिये पंकज भट्ट ने चार विकेट, पीयूष जोशी, देवानन्द जोशी, प्रियांशु फर्त्याल ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में उतरी हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.3ओवर में 116 रन पर पवेलियन लौट गई। हिमालयन के लिये देवानंद जोशी ने चौके की मदद से 22, मोहित जोशी ने 14, चैतन्य लोहनी ने 12 रनों का योगदान दिया। जीएनजी क्रिकेट एकेडमी के लिये हर्षित पड़ियार ने 3 दीक्षांत, मनमोहन, कोनार्क ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैन ऑफ द मैच मनमोहन भंडारी व मैन ऑफ द सीरीज हर्षित पड़ियार को घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गोविंद भंड़ारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष पांडे को चुना गया। मैच में अंपायर मुकुल कुमार और विकास उपाध्याय ने तथा स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह और अजय भट्ट ने निभाई। विजेता तथा उप विजेता को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने किया।
इस दौरान जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव जगदीश बोरा, किशन अनेरिया, मनोज पंत, हर्ष गोयल, नीरज वर्मा, अमित बिष्ट, सचिन कांडपाल, गजेंद्र रावत, भूपेश कन्नौजिया, मनोज सांगडी, प्रदीप बिष्ट, मो. रेहान, त्रिलोक जीना, ब्रजेश, शैलेंद्र कुमार, विजय कुकसाल, मनोज भट्ट, प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
