हल्द्वानी: गौला का आंवला चौकी गेट खुला लेकिन नहीं हुआ खनन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला में खनन के लिए वन विभाग ने अनुमति दे दी है। शनिवार को आंवला चौकी गेट खनन के लिए खोल दिया गया। हालांकि पहले दिन किसी भी वाहन ने यहां से उप खनिजों का खनन नहीं किया। आंवला चौकी गेट का शुभारंभ विधायक नवीन दुम्का ने किया। उन्होंने कहा कि अब …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला में खनन के लिए वन विभाग ने अनुमति दे दी है। शनिवार को आंवला चौकी गेट खनन के लिए खोल दिया गया। हालांकि पहले दिन किसी भी वाहन ने यहां से उप खनिजों का खनन नहीं किया।

आंवला चौकी गेट का शुभारंभ विधायक नवीन दुम्का ने किया। उन्होंने कहा कि अब नदी में खनन शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा। इधर वन विभाग ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पहले दिन किसी भी वाहन ने खनन नहीं किया है। कहा कि जल्द ही यहां पर वाहन खनन के लिए आएंगे।

कहा कि सोमवार को मोटाहल्दू में गौला नदी का खनन गेट खोल दिया जाएगा। इधर गौला खनन संघर्ष समिति से जुडें पम्मी सैफी ने कहा कि हमारी मांग है कि सबसे पहले क्रशर वालों से गाड़ी वालों का भाड़ा तय कराया जाए। इसके बाद ही खनन शुरू किया जा सकता है।

संबंधित समाचार