हल्द्वानी: महिला का पर्स लूटकर भाग रहे दो चोर दबोचे
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला का पर्स लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ऊधम सिंह नगर के किच्छा के अजीतपुर की रहने वालीं विमला देवी अपनी पुत्री के साथ बाजार जा रही थीं। तिकोनिया के पास नैनीताल रोड पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला का पर्स लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से लूटा हुआ पर्स बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार ऊधम सिंह नगर के किच्छा के अजीतपुर की रहने वालीं विमला देवी अपनी पुत्री के साथ बाजार जा रही थीं। तिकोनिया के पास नैनीताल रोड पर मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। इस घटना से खलबली मच गई। शोर मचाने पर भी उन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
सूचना पर पुलिस उनकी तलाश शुरू कर दी। राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल आर्मी गेट राजपुरा के पास चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी भवाली के मेहरागांव निवासी संजय कुमार और भीमताल के बाईपास रोड निवासी अजय कुमार उर्फ अज्जू शूटर गिरफ्तार किया गया है। टीम में सिपाही संजय नेगी व ललित बिष्ट भी थे।
