अमेठी: जिले में प्रथम आगमन पर हुआ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष कालिकन धाम पहुंचकर मां कालिका की पूजा अर्चना कर मिशन बाइस की जीत का आशीर्वाद भी लिया है। आपको बता दें कि …

अमेठी। जिले में समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष कालिकन धाम पहुंचकर मां कालिका की पूजा अर्चना कर मिशन बाइस की जीत का आशीर्वाद भी लिया है।

आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अमेठी जिले के संग्रामपुर वासी राम सिंह यादव को समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ पूरे प्रदेश में संगठन का गठन करके पार्टी के कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जारी, रणनीति और मांगों पर हो रहा विचार

जिले में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर सुबह लगभग 11.30 बजे कारवां इन्हौना कस्बे में पहुंचा, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कालिकन धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मिशन बाइस में पार्टी की जीत के लिए मां कालिका से आर्शीवाद भी लिए है।

आपको बता दें, उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिशन बाइस की फतह के लिये कमर कस लेने की एक अहम सलाह भी दी। इस खास मौके पर जिला महासचिव अरशद अहमद, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, तुफैल खान,  जिला सचिव कैलाश यादव, राकेश कौहार, रामकेवल यादव, जावेद खान, हीरा लाल यादव, शिव प्रताप यादव, छेदीलाल साथी, राम धीरज यादव, अमरनाथ शुक्ला, राम अभिलाख यादव, देवी शरण, अमित यादव और  डी के आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार