हल्द्वानी: विद्यार्थी कर लें अपने डाक्यूमेंट को अपडेट, फिर नहीं मिलेगा मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खोला गया एमबीपीजी कॉलेज का पोर्टल कल  रात 12 बजे तक ही काम करेगा। इसके बाद उसे बंद कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने अपने प्रपत्र अपडेट नहीं कराए हैं। वह जल्दी करें, इसके बाद उन्हें प्रवेश के लिए मौका नहीं मिलेगा। एमबीपीजी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खोला गया एमबीपीजी कॉलेज का पोर्टल कल  रात 12 बजे तक ही काम करेगा। इसके बाद उसे बंद कर दिया जाएगा। जिन छात्रों ने अपने प्रपत्र अपडेट नहीं कराए हैं। वह जल्दी करें, इसके बाद उन्हें प्रवेश के लिए मौका नहीं मिलेगा।

एमबीपीजी कॉलेज में सीट कम होने के कारण यहां प्रवेश के लिए मारा-मारी मची हुई थी। छात्र नेताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन्हें चुप करने का प्रयास भी किया, लेकिन कॉलेज व पुलिस का यह दांव उल्टा पड़ा और एमबीवीपी के बैनर तले छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों नेताओं की मांग के आगे शिक्षा विभाग झुका और सांध्यकालीन कक्षाओं के प्रारंभ करने की अनुमति एमबीपीजी कॉलेज को मिली।

कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अपना पोर्टल भी खोल दिया, लेकिन आज रात 12 बजे यह पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश कराना चाहता है तो उसका एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए आज 12 बजे से पहले ही विद्यार्थी कॉलेज के पोर्टल पर होने वाले काम को निपटा लें। क्योंकि इसके बाद पोर्टल पर कोई भी प्रपत्र अपलोड नहीं होगा।

प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि सांध्यकालीन कक्षाओं की अनुमति मिलने के बाद ही पोर्टल खोल दिया गया था। 22 नवंबर की रात 12 बजे तक खुलने वाले पोर्टल की जानकारी भी सभी विद्यार्थियों को दे दी गई। इसके बाद भी यदि कोई विद्यार्थी अपने प्रपत्र अपलोड नहीं करता है तो इसका वह स्वयं जिम्मेदार है।

 

संबंधित समाचार