हल्द्वानी: पहले साढ़े सात सौ किसानों की बली चढ़ा दी, अब सहानुभूति चाहती है भाजपा- डॉ. सचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले साढ़े सात सौ किसानों की बली चढ़ा दी और अब सहानुभूति चाहती है भाजपा। कृषि कानून वापसी की घोषणा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण सचान ने कहा कि कैबिनेट से फैसला लिए बगैर कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पहले साढ़े सात सौ किसानों की बली चढ़ा दी और अब सहानुभूति चाहती है भाजपा। कृषि कानून वापसी की घोषणा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य नारायण सचान ने कहा कि कैबिनेट से फैसला लिए बगैर कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी हिटलरशाही साबित की है।

कुमाऊं के सभी जिलाध्यक्षों से संपर्क करने आए प्रदेश डॉ. सचान ने कहा कि जनता तीसरे विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी को देख रही है। पूरी तैयारी के साथ 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इस बार के चुनाव में सपा या तो सत्ता बनाएगी या फिर सत्ता के नजदीक जाएगी। कौशिक समिति, गोरखा समाज, किसान संगठन सहित कई सामाजिक व छोटे दल सपा के साथ हैं। अघोषित गठबंधन कर चुकीं भाजपा और कांग्रेस ने जिनको नजरअंदाज किया और जो उनसे उपेक्षित रहे, वे सपा के साथ हैं।

 

संबंधित समाचार