हल्द्वानी: मोबाइल नंबर अपडेट होने पर ही मिलेगा सिलेंडर
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडेन गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। हल्द्वानी में ऐसे 5000 उपभोक्ता हैं जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। जब से गैस सब्सिडी बंद हुई है, लोगों ने बुकिंग करना ही बंद कर दिया है। लोग गली मोहल्लों में आने वाली गैस की गाड़ियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडेन गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। हल्द्वानी में ऐसे 5000 उपभोक्ता हैं जिनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। जब से गैस सब्सिडी बंद हुई है, लोगों ने बुकिंग करना ही बंद कर दिया है। लोग गली मोहल्लों में आने वाली गैस की गाड़ियों से बगैर बुकिंग के सिलेंडर ले रहे हैं। इससे गैस सिलेंडर के कालाबाजारी का खेल शुरू हो गया है।
इंडेन गैस सर्विस हल्द्वानी के मैनेजर रवि मेहरा ने बताया कि हल्द्वानी और काठगोदाम गैस एजेंसी में करीब 55 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से 50 हजार उपभोक्ता नियमित तौर पर गैस ले रहे हैं, जबकि करीब 5 हजार उपभोक्ताओं ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है। जिसके चलते उनकी गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे लोग बगैर बुकिंग किए गैस भरवा रहे हैं।
अगर गैस बुक अपडेट नहीं होगी तो उनका कनेक्शन भी बंद हो सकता है। इसलिए ऐसे उपभोक्ता समय रहते अपनी गैस एजेंसी पर जाकर मोबाइल नम्बर अपडेट करा लें।
