चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में दक्षिणपंथी सांसद और पूर्व छात्र नेता के बीच होगा मुकाबला
सैंटियागो, चिली। चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कोई भी उम्मीदवार सीधी जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त मत हासिल नहीं कर पाया, जिसके कारण अब सर्वाधिक मत हासिल करने वाले एक दक्षिणपंथी सांसद और एक पूर्व छात्र नेता के बीच दिसंबर में मुकाबला होगा। दक्षिणपंथी सांसद जोस एंटोनियो कास्ट 28 प्रतिशत मतों के …
सैंटियागो, चिली। चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कोई भी उम्मीदवार सीधी जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त मत हासिल नहीं कर पाया, जिसके कारण अब सर्वाधिक मत हासिल करने वाले एक दक्षिणपंथी सांसद और एक पूर्व छात्र नेता के बीच दिसंबर में मुकाबला होगा। दक्षिणपंथी सांसद जोस एंटोनियो कास्ट 28 प्रतिशत मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने चिली में सेना की तानाशाही का बचाव किया था।
छात्रों के प्रदर्शनों का पूर्व में नेतृत्व कर चुके गैबरियल बोरिक को 25 प्रतिशत मत मिले। इसके अलावा पांच अन्य उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन वे कास्ट और बोरिक से बहुत पीछे रहे। चिली की चुनाव प्रणाली के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत बहुमत नहीं मिलता है, तो शीर्ष दो उम्मीदवारों को 19 दिसंबर को एक दूसरे से मुकाबला करना होगा।
निवर्तमान राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों के परिणाम शनिवार देर रात सामने आने के बाद कास्ट (55) और बोरिक (35) को बधाई दी। पूरे परिणाम रविवार को सामने आए। ग्रेनाडा पर बड़ी जीत से स्पेनिश लीग में शीर्ष पर पहुंचा रीयाल मैड्रिड मैड्रिड, 22 नवंबर (एपी) रीयाल मैड्रिड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे ग्रेनाडा को 4-1 से करारी शिकस्त देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
रीयाल ने शुरू से दबदबा बनाये रखा और सभी प्रतियोगिताओं में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। उसकी तरफ से मार्को असेनसियो, नाचो फर्नाडिस, विनिसियस जूनियर और फरलैंड मेंडी ने गोल किये। ग्रेनाडा 67वें मिनट में मिडफील्डर रैमोन रोड्रिग्स को लाल कार्ड मिलने के कारण 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था।
इस जीत से रीयाल के 13 लीग मैचों में 30 अंक हो गये हैं जो रीयाल सोसिडाड से एक अंक अधिक है। सोसिडाड को एक अन्य मैच में वेलेंसिया ने गोलरहित ड्रा पर रोका। रीयाल इस जीत से सेविला से भी दो अंक आगे हो गया है। सेविला ने शनिवार को अलावेस के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला था। अन्य मैचों में रीयाल बेटिस ने एल्ची को 3-0 से और गेटाफे ने कैडिज को 4-0 से हराया।
यह भी पढ़े-
