त्रिपुरा हिंसाः तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। तृणमूल कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को त्रिपुरा में हिंसा से बचाने एवं समुचित सुरक्षा का आदेश राज्य सरकार को देने की मांग करते हुए रिट याचिका दाखिल की है। न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। तृणमूल कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को त्रिपुरा में हिंसा से बचाने एवं समुचित सुरक्षा का आदेश राज्य सरकार को देने की मांग करते हुए रिट याचिका दाखिल की है।

न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता तृणमूल कांग्रेस की ओर से ‘विशेष उल्लेख’ के तहत मामले की सुनवाई शीघ्र करने की गुहार लगाई गयी थी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी के मद्देनजर राजनीतिक कारणों से उनके कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं तथा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने विशेष उल्लेख के दौरान शुरुआत में कहा कि पीठ इस मामले की 25 नवंबर को सुनवाई करेगी लेकिन याचिकाकर्ता के वकील ने पनः गुहार लगाते हुए कहा कि राज्य में हिंसा की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लिहाजा इस मामले की 25 नवंबर से पहले सुनवाई की जाए। इसके बाद शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता की इस याचना पर पुनः विचार करते हुए मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली में तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, एक्यूआई 307 रहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता