हल्द्वानी: दीवार पर भाजपा का प्रचार लिखने से किया मना तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेमपुर लोशज्ञानी में एक ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण का कहना है कि उसके रिश्तेदार के घर की दीवार पर भाजपा वाले जबरन पार्टी का प्रचार लिख रहे थे। मना करने के बाद भाजपाईयों ने झूठे आरोपों में उसे गिरफ्तार करवा दिया। बाद में पुलिस थाने में पहुंचे कांग्रेसियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेमपुर लोशज्ञानी में एक ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण का कहना है कि उसके रिश्तेदार के घर की दीवार पर भाजपा वाले जबरन पार्टी का प्रचार लिख रहे थे। मना करने के बाद भाजपाईयों ने झूठे आरोपों में उसे गिरफ्तार करवा दिया। बाद में पुलिस थाने में पहुंचे कांग्रेसियों के विरोध बाद आरोपी को छोड़ा गया।
प्रेमपुर लोशज्ञानी निवासी सुबेग सिंह के रिश्तेदार की घर की दीवार पर बिना किसी स्वीकृति के भाजपाई पार्टी का प्रचार लिख रहे थे। जब सुबेग सिंह ने मना किया तो भाजपाईयों ने मुखानी थाने में शिकायत कर दी। और कहा कि उसने भाजपा के प्रचार पर कालिख पोत दी है। आरोप है कि पुलिस ने भी सुबेग को मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। इधर जब इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा को मिली तो वह थाने पहुंच गए।
जब ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपी को नहीं छोड़ा तो कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंका जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सुबेग सिंह को रिहा कर दिया। इधर कांग्रेस महासचिव का कहना है कि भाजपा के राज में लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि मेरे पोस्टरों को भी कई बार नुकसान पहुंचाया गया है लेकिन मैंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। इस दौरन नरेन्द्र सिंह खनी, भोला भट्ट, उमेश बधानी, नरेंद्र सिंह, रवीन्दर सिंह ज्ञानी, प्रदीप नेगी, भास्कर पडलिया, बलदेव सिंह, मोनू, राम सिंह, मनप्रीत सिंह, गोपाल सिंह बोरा, हरभजन सिंह आदि थे।
