हल्द्वानी: सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए छात्रों में मारामारी रही। ऑफ लाइन प्रक्रिया के तहत जमा होने वाले प्रार्थना पत्रों के लिए विद्यार्थी एक दूसरे को धकियाजे नजर आए। कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह विद्यार्थियों की भीड़ का संभाला। एक बार तो लगा जैसे फार्म जमा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए छात्रों में मारामारी रही। ऑफ लाइन प्रक्रिया के तहत जमा होने वाले प्रार्थना पत्रों के लिए विद्यार्थी एक दूसरे को धकियाजे नजर आए। कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह विद्यार्थियों की भीड़ का संभाला। एक बार तो लगा जैसे फार्म जमा करने के चक्कर में विद्यार्थी आपस में भिड़ न जाएं।

सोमवार की रात 12 बजे तक ही कॉलेज के पोर्टल ने काम किया। ठीक 12.01 पर पोर्टल बंद हो गया। हालांकि पोर्टल को बंद होने की जानकारी कॉलेज प्रशासन पहले ही विद्यार्थियों को दे चुका था। ताकि कोई भी विद्यार्थी परेशान न हो। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि सांध्यकालीन कक्षा बीए प्रथम वर्ष के लिए 747, बीएससी गणित 140, बीएससी बायोलॉजी 54 तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 67 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

सोमवार की आधी रात को आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। मंगलवार से मेरिट लिस्ट का काम होगा। जिन विद्यार्थियों का मेरिट में नाम आएगा उनका प्रवेश सांध्यकालीन कक्षाओं में कर दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार