हल्द्वानी: एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 28 तक होगा आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रानीबाग में सोमवार से एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। ये कैंप 28 नवम्बर तक आयोजित होगा। एनसीसी 78 यूके बटालियन द्वारा आयोजित शिविर में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, बाजपुर इंटर कॉलेज, रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल, उदय राज इंटर कॉलेज काशीपुर और सितारगंज के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। सीओ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रानीबाग में सोमवार से एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। ये कैंप 28 नवम्बर तक आयोजित होगा। एनसीसी 78 यूके बटालियन द्वारा आयोजित शिविर में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, बाजपुर इंटर कॉलेज, रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल, उदय राज इंटर कॉलेज काशीपुर और सितारगंज के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

सीओ कर्नल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कैंप में 290 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस कैंप में शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा मैप रीडिंग, फायरिंग और शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। लेफ्टिनेट पान सिंह पडियार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रीय भावना का संचार करना एवं देशभक्ति को बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है।

लेफ्टिनेंट डॉ. विनय जोशी ने बताया कि कैंप में छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। कैंप में सूबेदार मेजर रामाश्रय चौहान, लेफ्टिनेंट डॉ. विनय जोशी, ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. रविंद्र सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट रमा भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार