हल्द्वानी : सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, बेस और एसटीएच में लग रही भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। इससे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज इस बीमारी के पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई हैं। बेस अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। इससे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज इस बीमारी के पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई हैं।

बेस अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से सर्दी और जुकाम के करीब 75 मरीज हैं। इसके अलावा सुशीला तिवारी अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 1000 मरीज आ रहे हैं। इनमें सर्दी और जुकाम के करीब 125 मरीज पहुंच रहे हैं। बीमारों में बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन की वजह से ऐसा हो रहा है। इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं। लोगों को अगर इससे बचना है तो मास्क लगाना होगा। कोविड नियमों का पालन करने से जहां कोरोना से बचाव होता है वहीं साधारण वायरल से भी सुरक्षा बनी रहती है।

आजकल सर्दी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। इसलिए खान-पान और रहन सहन का ध्यान रखें। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल जरूर करें। – डॉ. विनीता निखुर्पा, फिजिशियन, बेस अस्पताल

हल्द्वानी का पारा आठ डिग्री तक पहुंचा
मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां रात के समय ठंड का काफी असर बढ़ जा रहा है। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और भी बढ़ सकता है।

संबंधित समाचार