तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, फेंके गए देसी बम, छह लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरी, पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई और इस दौरान देसी बम फेंके गए। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के गारा-पादौमा गांव में हुई …

सूरी, पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई और इस दौरान देसी बम फेंके गए। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के गारा-पादौमा गांव में हुई जब खंड विकास अधिकारी के कार्यालय का एक दल सरकारी आवासीय योजना का सर्वेक्षण करने के लिए इलाके में घूम रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान देसी बम फेंके गए और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया, ”घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार बरामद हुए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।”

तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है। पार्टी के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने कहा, ”यह राजनीतिक झड़प नहीं थी। पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।” दुबराजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनूप साहा ने दावा किया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई।

इसे भी पढ़ें…

संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 26 विधेयक सूचीबद्ध, कृषि कानूनों को निरस्त करने समेत क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य होगा तय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात