हल्द्वानी: नगर निगम को गुमराह कर प्रदर्शनी लगाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीष तिवारी, अमृत विचार। नियम-कायदों को ताक पर रखकर एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पर लगाई जा रही नुमाइश की अभी तक नगर निगम से भी विधिवत अनुमति नहीं ली गई है। आयोजकों ने निगम में आवेदन तो किया, लेकिन अभी तक निर्धारित शुल्क नहीं जमा कराया। नुमाइश में एंट्री शुल्क, फड़ और मौत का …

मनीष तिवारी, अमृत विचार। नियम-कायदों को ताक पर रखकर एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पर लगाई जा रही नुमाइश की अभी तक नगर निगम से भी विधिवत अनुमति नहीं ली गई है। आयोजकों ने निगम में आवेदन तो किया, लेकिन अभी तक निर्धारित शुल्क नहीं जमा कराया। नुमाइश में एंट्री शुल्क, फड़ और मौत का कुआं तक लगाकर निगम को गुमराह कर बुधवार को नुमाइश का उदघाटन कराने की तैयारी है। उधर, निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि यह नुमाइश नियम विरुद्ध होगी तो इसे बंद करा दिया जाएगा।

निगम के अनुसार इस तरह की नुमाइश या प्रदर्शनी को लेकर जिला प्रशासन, सभी संबंधित विभागों के अलावा नगर निगम से भी अनुमति लेनी होती है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि निगम क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाने की अनुमति अनिवार्य होती है। वहां लगने वाले स्टॉल (फड़-दुकानें) के लिए ट्रेड लाइसेंस, शो आदि यदि हो रहा है तो उसका कर भी देना होता है। उन्होंने बताया कि नुमाइश में फड़ लगने की बात कही गई है, लेकिन शो के बारे में नहीं बताया गया है। मौत का कुंआ भी एक प्रकार का शो (करतब शो) है। मौके पर टीम भेजकर निरीक्षण किया जाएगा। नियम विरुद्ध प्रदर्शनी चालू होती है तो उसे बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम में जमा कराने हैं 12 लाख
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि पूरी प्रदर्शनी का क्षेत्रफल के हिसाब से शुल्क लिया जाना है। करीब 12 लाख रुपये इसके आयोजक को जमा करने होंगे, उसके बाद ही नुमाइश चालू की जा सकती है।

नगर निगम को जो करना है, वो करे: आयोजक
नियम विरुद्ध प्रदर्शनी के आरोपों से घिरे आयोजक सन्नी गुप्ता नगर निगम से अनुमति को लेकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। पहले उन्होंने कहा कि निगम की जमीन पर प्रदर्शनी नहीं लगा रहे हैं इसलिए उन्हें कर या शुल्क देने का कोई नियम नहीं है। जब निगम क्षेत्र में प्रदर्शनी लगाने के नियम के बारे में उन्हें बताया तो कहा कि निगम को जो कार्रवाई करनी है वह करे, हम उन्हें एनओसी के लिए आवेदन कर चुके हैं।

हैंडलूम प्रदर्शनी है, नुमाइश है या कोई महोत्सव
आयोजक सन्नी गुप्ता के अनुसार यह हैंडलूम प्रदर्शनी नहीं है, हमने हल्द्वानी महोत्सव के नाम पर एनओसी मांगी है। इसलिए बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। बिजली का कनेक्शन बाद में लेंगे, तब तक जेनरेटर का प्रयोग करेंगे। दमकल विभाग से एनओसी ले ली है, आग बुझाने के सारे इंतजाम हैं। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए सेनेटाइजेशन किया जाएगा। लोकतांत्रिक देश है। हाईकोर्ट में कोई याचिका दायर कर रहा है तो हम उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका