मौसम अपडेट: मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 6.1 और हल्द्वानी में नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर आने से पहले ही ठंड का असर और बढ़ने लगा है। दिन के समय जहां चटख धूप निकल रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इससे रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिसंबर आने से पहले ही ठंड का असर और बढ़ने लगा है। दिन के समय जहां चटख धूप निकल रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इससे रात के समय ठंड काफी बढ़ गई है।
बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय ठंडी हवाएं भी चल रहीं हैं। इधर दिन के समय अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। हल्द्वानी में दिन के समय जहां चटख धूप निकल रही है जबकि शाम होने के साथ ही ठंड बढ़ रही है।

मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट होने का आसार जताए हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। इसकी वजह से दिनभर लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। नगर में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

संबंधित समाचार