अमरोहा : गजरौला में ट्रक के नीचे आई बाइक सवार महिला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली के मोहल्ला नाईपुरा निवासी फुरकान अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुलशन संग पास के ही मोहल्ला सुल्तान नगर से राशन डीलर के यहां से राशन लेने गया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों पति पत्नी राशन लेकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही यह दिल्ली हाइवे पर सीओ ऑफिस के सामने …

अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली के मोहल्ला नाईपुरा निवासी फुरकान अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुलशन संग पास के ही मोहल्ला सुल्तान नगर से राशन डीलर के यहां से राशन लेने गया था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों पति पत्नी राशन लेकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही यह दिल्ली हाइवे पर सीओ ऑफिस के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आए ट्रक की साइड लगने से गुलशन ट्रक की साइड में जा गिरी।

जिसमें गुलशन के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना के तुरंत बाद ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जबकि हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को बीच हाइवे पर ही छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई।

मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे मे 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। आरोपी ट्रक चालक के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार