मौकापरस्त दलों के बहकावे में न आएं मुस्लिम: असदुद्दीन ओवैसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का खाता खोलने को बेकरार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जौनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झूठे वादों के कारण अपनी दुर्दशा करने वाले मुस्लिम समाज को अब कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे मौकापरस्त दलों के बहकावे में नहीं आना …

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का खाता खोलने को बेकरार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जौनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झूठे वादों के कारण अपनी दुर्दशा करने वाले मुस्लिम समाज को अब कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे मौकापरस्त दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिये। साथ ही ओवैसी कहा कि बगैर भय के उनकी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग देना चाहिये।

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने जौनपुर जिले के गुरैनी बाजार में जनसभा मे कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुसलमानों से झूठे वायदे किये। जिससे उनकी हालत बद से बदतर होती चली गई।

पढ़ें: रायबरेलीः एक ही रात में चार जगहों पर हुई चोरी, चोरों ने लाखों का माल किया पार

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वे डर, खौफ और गुलामी की स्थिति से बाहर आए और अपनी खुद की पार्टी एआईएमआईएम के साथ सीना तानकर खड़े हो और उसी को वोट दे और समर्थन करें।

मुस्लिम अगर किसी के मोहताज है तो अल्लाह के हैं: ओवैसी

उन्होंने मुस्लिम युवकों से कहा कि वे अपने दिलों में इंकलाब पैदा करें, अपने दिलों में तब्दीली पैदा करें और जिंदा कौम की तरह व्यवहार करें। कांग्रेस जैसी पार्टी ने 60 साल तक मुसलमानों को बेवकूफ बनाकर उनका वोट लेकर शासन किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुसलमान बर्बादी के दहाने पर खडा कर दिया गया। उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों की 19 फीसद आबादी है।

वे इस सूबे में अपनी पार्टी का जनाधार और अपनी कयादत बनाने में सफल हो सकते हैं। ओवैसी की सफल जनसभा में मुस्लिम नौजवानों ने जिस कदर बढ़-चढ़कर और जुनून के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वह गैर भाजपाई दलों के लिए निश्चित ही सिरदर्द बढ़ाने वाली रही। ओवैसी की जनसभा की खास बात यह थी कि आयोजकों में कोई भी नामवर या स्थापित नाम नहीं था। मुस्लिमों की भीड सिर्फ ओवैसी के नाम पर आई। यह अलग बात है कि वह वोट में तब्दील होती है या नहीं।

संबंधित समाचार