हल्द्वानी: पुराने समयावधि से ही चलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल अब कोरोना काल से पहले के अनुसार ही खुलेंगे। गुरुवार को इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए। सरकार ने कोरोना काल के बाद स्कूलों को इस शर्त पर खोलने की अनुमति दी थी कि उन्हें चार घंटे से ज्यादा शिक्षण कार्य नहीं होगा। इसी आधार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल अब कोरोना काल से पहले के अनुसार ही खुलेंगे। गुरुवार को इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए। सरकार ने कोरोना काल के बाद स्कूलों को इस शर्त पर खोलने की अनुमति दी थी कि उन्हें चार घंटे से ज्यादा शिक्षण कार्य नहीं होगा।

इसी आधार पर स्कूल पिछले दो महीने से चल रहे थे। गुरुवार को शिक्षा निदेशक बीबीआर पुरुषोत्तम ने चार घंटे शिक्षण कार्य की बाध्यता खत्म करने संबंधी आदेश जारी कर दिये। जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं।

संबंधित समाचार