बरेली: छात्रा से अभद्रता पर कॉलेज में हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्रा के साथ युवक ने अभद्रता कर दी। युवक कॉलेज के बीबीए के एक छात्र के साथ पहुंचा था। अभद्रता करने के बाद हंगामा हो गया। इसके बाद बीबीए का छात्र भाग गया लेकिन बाहरी युवक को पकड़ लिया गया। उसके बाद सछास कार्यकर्ताओं ने हंगामा …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्रा के साथ युवक ने अभद्रता कर दी। युवक कॉलेज के बीबीए के एक छात्र के साथ पहुंचा था। अभद्रता करने के बाद हंगामा हो गया। इसके बाद बीबीए का छात्र भाग गया लेकिन बाहरी युवक को पकड़ लिया गया। उसके बाद सछास कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। चीफ प्रॉक्टर श्यामपाल मौर्या के पास युवक को पकड़कर ले गए।

सछास ने चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। उसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने युवक के परिजनों को बुलाया। युवक और परिजनों के माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि बीबीए के छात्र के बारे में पता लगाया जा रहा है। वह बाहरी युवक को कॉलेज में क्यों लेकर आया था। किस छात्रा से अभद्रता की गई थी। उसके बाद छात्र पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार