हरदोई: नाले में पड़ा मिला किशोर का शव, परिजनों में मचा कोहराम
हरदोई। जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा के 14 साल के निवासी सत्यम पुत्र ज्वाला कश्यप का शव शनिवार सुबह कस्बे के ही सतमठिया मंदिर के निकट नाले में पड़ा मिला। शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं और दोनों पैर बंधे हुए थे। शरीर बोरे में बंद करके डालने की कोशिश की …
हरदोई। जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सैयदवाड़ा के 14 साल के निवासी सत्यम पुत्र ज्वाला कश्यप का शव शनिवार सुबह कस्बे के ही सतमठिया मंदिर के निकट नाले में पड़ा मिला। शव पर कई चोटों के निशान मिले हैं और दोनों पैर बंधे हुए थे। शरीर बोरे में बंद करके डालने की कोशिश की गई थी, इसके चलते आधा शरीर बोरे में था जबकि आधा बाहर ही था। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों के मुताबिक सत्यम रात में 9 बजे तक घर में था। मकान से कुछ ही दूरी पर एक शादी भी थी। परिजनों को लगा कि वह शादी देखने गया है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की। मृतक के पिता ज्वाला कश्यप ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
रायबरेली: पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की हुई मौत
थाना क्षेत्र गुरूबक्सगंज के गांव भीतरगांव में पक्की दीवार पर काम करते समय दीवार गिरने से एक युवक मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुरूबक्सगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीतरगांव का 40 साल का निवासी राम मिलन कुशवाहा पुत्र देशराज कुशवाहा ने कुछ माह पूर्व एक पक्की दीवार बनाई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की हुई मौत
