अंजना सिंह ने शुरू की फिल्म ‘बिछिया’ की शूटिंग
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म बिछिया की शूटिंग शुरू कर दी है। धीरु यादव के निर्देशन में बन रही फिल्म बिछिया में अंजना सिंह की मुख्य भूमिका है। अंजना सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अंजना सिंह ने कहा कि मेरे लिए बहुत …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म बिछिया की शूटिंग शुरू कर दी है। धीरु यादव के निर्देशन में बन रही फिल्म बिछिया में अंजना सिंह की मुख्य भूमिका है। अंजना सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
अंजना सिंह ने कहा कि मेरे लिए बहुत अच्छी बात है कि मैं ऐसे विषय पर काम कर रही हूं जो महिला प्रधान है। मुझे उम्मीद है कि मेरी यह फ़िल्म समाज को आइना दिखाएगी और महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया बदलेगी।
धीरु यादव ने कहा कि अभी हम पूरी कहानी डिस्क्लोज़ नही कर सकते है। फ़िल्म बिछिया महिला प्रधान फ़िल्म है, जिसकी कहानी एक औरत के दर्द के इर्द गिर्द है।बिछिया का औरत के जीवन में बहुत महत्व होता है। हमारे यूपी, बिहार में शादी में जितनी अहमियत मंगलसूत्र की होती है उतनी ही अहमियत बिछिया की है।
गौरतलब है कि फ़िल्म बिछिया का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हो रहा है, जिसके निर्माता दीपक शाह है। फिल्म की कहानी धीरु यादव ने लिखी है। डायलॉग और स्क्रीनप्ले कृष्णा झा ने लिखा है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अंजना सिंह,गौरी शंकर,इशांत कुमार सिंह,विजय ठाकुर,रुद्रप्रताप सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ की रिलीज डेट हुई आउट, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म…
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी अगले साल 15 जुलाई 2022 को रिलीज करेंगे।
पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें- रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ की रिलीज डेट हुई आउट, जानें बड़े पर्दे पर कब आएगी फिल्म…
