हल्द्वानी: मजदूरों को श्रम कार्ड नवीनीकरण के लिए दिया जाए मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड निर्माण मजदूर यूनियन के शिष्टमंडल ने श्रमायुक्त संजय कुमार खेतवाल को मजदूरों के श्रम कार्डों के नवीनीकरण व पुनःआवेदन में आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री ललित मटियाली ने कहा कि भवन सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में रजिस्टर्ड हजारों मजदूरों के श्रम कार्ड बोर्ड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड निर्माण मजदूर यूनियन के शिष्टमंडल ने श्रमायुक्त संजय कुमार खेतवाल को मजदूरों के श्रम कार्डों के नवीनीकरण व पुनःआवेदन में आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संगठन के महामंत्री ललित मटियाली ने कहा कि भवन सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में रजिस्टर्ड हजारों मजदूरों के श्रम कार्ड बोर्ड की ओर से निरस्त किए जा चुके हैं। इन हजारों निरस्त कार्डों में ज्यादातर संख्या उन मजदूरों के कार्डों की है जो वास्तव में निर्माण मजदूरी का कार्य कर रहे हैं और नियमित तौर पर काम में व्यस्त रहने की वजह से सही समय पर अपने श्रम कार्डों का नवीनीकरण नहीं कर पाए हैं।

इनमें से ही ज्यादातर मजदूर ऐसे है जो श्रम बोर्ड के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का भी लाभ ठीक तरह से नहीं ले पाए हैं। इस दौरान कमल जोशी व खीम सिंह मौजूद थे।

संबंधित समाचार