हल्द्वानी: चुनाव को लेकर आप पार्टी ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशी समित टिक्कू के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। दमुआढुंगा इलाके में पनचक्की चौराहा से दोपहर साढ़े तीन बजे पदयात्रा शुरू की गई। जिसके बाद यात्रा हिमालय कॉलोनी, जवाहर ज्योति, कुमाऊं कॉलोनी और चौपला चौराहा होते हुए पनचक्की चौराहा पर ही समाप्त हुई। पदयात्रा में सभी कार्यकर्ताओं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशी समित टिक्कू के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। दमुआढुंगा इलाके में पनचक्की चौराहा से दोपहर साढ़े तीन बजे पदयात्रा शुरू की गई। जिसके बाद यात्रा हिमालय कॉलोनी, जवाहर ज्योति, कुमाऊं कॉलोनी और चौपला चौराहा होते हुए पनचक्की चौराहा पर ही समाप्त हुई। पदयात्रा में सभी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

पदयात्रा में समित टिक्कू ने स्थानीय लोगों से जनसंपर्क करते हुए समर्थन में वोट की अपील की। इसके बाद उन्होंने जनसभा में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर दीप पाण्डे, रक्षित वर्मा, मोहिनी आर्या, बीना देवी, रेणुका, मीरा, दीपा, भगवती, पार्वती देवी, उर्मिला देवी, सुनील, जितेंद्र, मुकेश अग्रवाल, रमेश काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार