बरेली: परीक्षित गंगवार बने नौसेना में कमीशंड ऑफिसर
बरेली, अमृत विचार। भारतीय नौसेना अकादमी केरल में बीटेक एन्ट कोर्स 101 में 123 कैडेट्स को सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमिश्निंग दी गई जिसमें बरेली से परीक्षित गंगवार शामिल थे। परीक्षित के पिता डा. उमा चरण बरेली कॉलेज में समाजशास्त्र विषय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। परीक्षित की माता डॉ रन्जू राठौर रानी अवंतीबाई लोधी …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय नौसेना अकादमी केरल में बीटेक एन्ट कोर्स 101 में 123 कैडेट्स को सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमिश्निंग दी गई जिसमें बरेली से परीक्षित गंगवार शामिल थे। परीक्षित के पिता डा. उमा चरण बरेली कॉलेज में समाजशास्त्र विषय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
परीक्षित की माता डॉ रन्जू राठौर रानी अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। परीक्षित ने सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल बरेली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।
परीक्षित बचपन से ही भारतीय सेना में अपनी सेवा देना चाहते थे। भारतीय नौसेना अकादमी में परीक्षित ने 2018 में बीटेक एंट्री में प्रवेश लिया था। आज चार वर्ष बाद उन्हें बीटेक की डिग्री के साथ भारतीय नौसेना में राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है।
