सीतापुर: ईट से कूच कर ग्रामीण की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। जिले की देहात कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति की ईट से कूच कर से हत्या कर दी गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर भी नहीं दी थी। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। …
सीतापुर। जिले की देहात कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति की ईट से कूच कर से हत्या कर दी गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर भी नहीं दी थी। देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली इलाके के पंचमपुरवा निवासी संजय शुक्ला 40 पुत्र मनोहर की शनिवार की देर रात रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने ईट से कूच कर हत्या कर दी।
वारदात अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। संजय को जिंदा समझकर परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हत्या किसने की है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
परिवार के लोगों ने समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर भी नहीं दी थी। घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी दिनेश तिवारी का कहना है कि पंचम पुरवा के संजय की कुछ लोगों ने ईट से कूच कर हत्या कर दी है। हत्या किसने और क्यों की है। इसकी जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अखिलेश दंगा कराते थे हम दंगल कराते हैं: अनुराग ठाकुर
समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा है…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-अखिलेश दंगा करवाते थे… हम दंगल कराते हैं: अनुराग ठाकुर
