उत्तराखंड: देहरादून में बनेगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डोईवाला विधानसभा की रानीपोखरी क्षेत्र में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के इस महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक को प्रेषित आदेश में 13 फरवरी व 22 अप्रैल 2019 की अधिसूचना का …

देहरादून, अमृत विचार। डोईवाला विधानसभा की रानीपोखरी क्षेत्र में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश के इस महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशक को प्रेषित आदेश में 13 फरवरी व 22 अप्रैल 2019 की अधिसूचना का उल्लेख करते हुए कहा है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का मुख्यालय रानीपोखरी, देहरादून में निश्चित हुआ है। राजकीय रेशम फार्म, रानीपोखरी में 10 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है।

संबंधित समाचार