हल्द्वानी: रेलवे का यूटर्न, अब कोहरे में भी जारी रहेगा रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड ने रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन बंद नहीं करने का फैसला किया है। अब इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर से बंद नहीं होगा और ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मैदानी जिलों में कोहरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन 1 दिसंबर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे बोर्ड ने रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन बंद नहीं करने का फैसला किया है। अब इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर से बंद नहीं होगा और ट्रेन नियमित रूप से संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मैदानी जिलों में कोहरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने रानीखेत एक्सप्रेस का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद कर दिया था। इसको लेकर उत्तराखंड में खासकर कुमाऊं की जनता में काफी विरोध देखने को मिला था।

इस ट्रेन के सुचारू होने से व्यापारियों दिल्ली में नौकरी पेशा उत्तराखंडी पर्यटकों को राहत मिलेगी। रानीखेत एक्सप्रेस कथा का हफ्ते में 7 दिन संचालन होता है शनिवार शाम रेलवे बोर्ड ने रानीखेत एक्सप्रेस के संचालन को सुचारू करने का फैसला किया है।

संबंधित समाचार