नैनीताल: जिले के 110 शिक्षकों को मिली पदोन्नति, बने प्रधानाध्यापक
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालयों के 110 शिक्षकों की पदोन्नति की मांग शनिवार को पूरी हो गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 110 शिक्षकों की पदोन्नति प्रधानाध्यापक के पद पर कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता के आधार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालयों के 110 शिक्षकों की पदोन्नति की मांग शनिवार को पूरी हो गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने जिले के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 110 शिक्षकों की पदोन्नति प्रधानाध्यापक के पद पर कर दी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता के आधार पर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नति के आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने खुशी का इजहार किया है।
