रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रर रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह जीत का जश्न मनाते हुए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं एक्टर के पीछे फिल्म की लीड स्टारकास्ट और उनकी क्रिकेट टीम भी नजर आ रही है। “Like …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रर रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 83 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह जीत का जश्न मनाते हुए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं एक्टर के पीछे फिल्म की लीड स्टारकास्ट और उनकी क्रिकेट टीम भी नजर आ रही है।

रणवीर सिंह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 83 का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह शॉट लगाते दिख रहे हैं और पोस्टर में पीछे 83 लिखा हुआ दिख रहा है। इस फोटो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। जब से इसकी घोषणा हुई है तब से यह फिल्म काफी चर्चा में है। एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर 83 का एक नया पोस्टर साझा किया है।

पढ़ें- ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ में योद्धा के रोल में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

गौरतलब है कि फिल्म 83 की कहानी भारतीय टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

संबंधित समाचार