बरेली का शातिर गैंग: वाहन चोरी करने के बाद रेलवे और बस स्टैंड पार्किंग में करते थे खड़ा, मामला ठंडा होने के बाद बेचते थे, पकड़े गए
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग को पकड़ा है। यह चोर वाहनों को सिर्फ बरेली मंडल ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों से भी चोरी किया करते है। चोरी को छिपाने के लिए चुराए गए वाहनों को यह तुरंत रेलवे या बस अड्डों के स्टेंड पर …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग को पकड़ा है। यह चोर वाहनों को सिर्फ बरेली मंडल ही नहीं बल्कि आस-पास के राज्यों से भी चोरी किया करते है। चोरी को छिपाने के लिए चुराए गए वाहनों को यह तुरंत रेलवे या बस अड्डों के स्टेंड पर खड़ा कर दिया करते थे। मामला शांत होने के बाद उन्हें वहां से हटाकर या तो कटवा देते या फिर बेच देते थे। भुता पुलिस ने गैंग के तीन चोरों को पकड़ लिया है। जिसमें उन्होंने अपनी चोरियां कबूल भी की है।
पुलिस ने आठ बाइक कर ली बरामद
भुता इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों चोरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है। निशानदेही पर पुलिस ने आठ बाइकों को भी बरामद किया है। यह तीनों बचपन के दोस्त है। पुलिस ने बताया कि पहले उन्होंने भुता के गूंगा के रहने वाले सुनील कुमार को पकड़ा था। जिसके बाद पूछताछ में उसके दो और दोस्तों की जानकारी मिली। जिस पर टीम ने दबिश देकर उसके साथी मुकेश और श्रीपाल को भी दबोचा लिया। साथ ही सात बाइकों को झाड़ियों से बरामद किया।
कबाड़ी से संपर्क किया, तो आया पकड़ में
इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि तीनों चोरों ने एक कबाड़ी से वाहन काटने के लिए संपर्क किया था। कबाड़ी वाहन काटने के लिए तैयार नहीं हुआ। मगर मुखबिर ने इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी चोरों ने सभी वाहनों की 0नंबर प्लेट गायब कर दिए थे। चेंचिस नंबर के आधार पर पुलिस अब वाहन स्वामियों का पता करने में लगी है।
यह भी पढ़े-
