सीतापुर: ट्रेन में भटके बालक को पुलिस ने परिवार से मिलाया
सीतापुर। परिवार से बिछुड़ कर ट्रेन में सफर कर रहे बालक काे पुलिस ने परिवार वालों से मिला दिया। बिसवां पुलिस की इस कार्रवाई की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एसपी के मुताबिक बिसवां पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक बालक जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले सफर कर रहा है। प्रतीत होता है …
सीतापुर। परिवार से बिछुड़ कर ट्रेन में सफर कर रहे बालक काे पुलिस ने परिवार वालों से मिला दिया। बिसवां पुलिस की इस कार्रवाई की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एसपी के मुताबिक बिसवां पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक बालक जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले सफर कर रहा है। प्रतीत होता है कि यह बालक अपने परिवार वालों से बिछुड़ गया है।
इस पर पुलिस टीम ने ट्रेन में जांच पड़ताल कर बालक को अपने साथ ले लिया। जिसके बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी राजेश कुमार बिसवां पहुंचे। पुलिस ने बालक को उनके हवाले कर दिया। अपने बेटे को पाकर राजेश व उनके परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। उन लोगों ने पुलिस की खूब तारीफ की। बच्चे को लेकर वह लोग घर चले गए।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को बालक, बालिका, पुरुष, महिला वर्ग की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पूरे जनपद के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिसवां, मानपुर, पहला, महमूदाबाद, महोली, मिश्रिख व जनपद मुख्यालय के विभिन्न विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संघ के संरक्षक विश्ववीर गुप्त ने विजयी खिलाडियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया…. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
