योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिये भाजपा निकालेगी यात्रायें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह यात्राओं का संचालन करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह यात्राओं का संचालन करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने हिस्सा लिया।
पढ़ें: सहारनपुर में शाह करेंगे विश्वविद्यालय का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्ष की खामियों को लेकर जनता के बीच गया थी। जबकि इस बार पार्टी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश के छह क्षेत्रों से छह विकास यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं से पहले 25 करोड़ की आबादी तक निश्चित समय में पहुंचना है और जनता को सरकार की जनहित की योजनाओं व किये गये विकास कार्यों से रूबरू कराना है।
इन यात्राओं का समापन लखनऊ में होगा। इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा “ भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: आतिशबाजी को लेकर दो रिजॉर्ट के बारातियों में मारपीट, फायरिंग और तोड़फोड़, गार्ड को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
