बरेली: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से कोहरे के कारण निरस्त रहेंगी 38 ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी कोहरे के चलते रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली करीब 38 ट्रेनें पूरी तरह या सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेंगी। बता दें कि सर्दियों में ट्रेनें कोहरे के कारण कई-कई घंटे लेट हो जाती …

बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी कोहरे के चलते रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया है। बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली करीब 38 ट्रेनें पूरी तरह या सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेंगी। बता दें कि सर्दियों में ट्रेनें कोहरे के कारण कई-कई घंटे लेट हो जाती हैं। लिहाजा रेलवे इनको निरस्त कर रहा है। मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों के मुताबिक निरस्त ट्रेनों के आरक्षण टिकट की बिक्री भी बंद कर दी गई है जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया था, उन्हें मैसेज के जरिए सूचित किया जा रहा है।

बता दें कि बुधवार 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहने वाली ट्रेनों में अंबाला-बरौनी हरिहर नाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, प्रयाग-योगनगरी एक्सप्रेस, कोलकाता नागलडैम कर्मभूमि एक्सप्रेस, मालदा टाउन- आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा एक दिसंबर से 28 फरवरी राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार, आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार, फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को निरस्त रहेगी।

जंक्शन पर रोज देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें
सर्दियों का मौसम आते ही ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो चुकी है। ट्रेनें काफी देरी से स्टेशन और अपने गंतव्यों तक पहुंच रही हैं। मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेंनें देरी से जंक्शन पहुंची। 14673 शहीद एक्सप्रेस 1 घंटा 1 मिनट, 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 56 मिनट,19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 2 घंटा 6 मिनट, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 52 मिनट, 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1 घंटा, 13009 दून एक्सप्रेस 2 घंटे, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 1 घंटा 2 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा भी काफी संख्या में ट्रेनें लेट चल रही थीं। ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्री ट्वीटर पर अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं क्योंकि उन्हे अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।

संबंधित समाचार